🚨 ब्रेकिंग न्यूज | पिछोर
लाभेड़ा में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन, थाना प्रभारी ने दी समझाइश
शिवपुरी/पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम लाभेड़ा में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जताई। महिलाओं ने गांव में अवैध शराब की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मैडम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और महिलाओं से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध शराब या किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें, पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने महिलाओं से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील करते हुए कहा कि शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
महिलाओं ने भी गांव में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
Hashtags
#P_NEWZ_INDIA #शिवपुरी #पिछोर #लाभेड़ा #अवैध_शराब #शराब_के_खिलाफ_प्रदर्शन #महिलाओं_का_प्रदर्शन #पुलिस_कार्रवाई #पिछोर_न्यूज #शिवपुरी_न्यूज #अवैध_गतिविधियां #कानून_व्यवस्था #BreakingNews #ShivpuriNews #PichhoreNews Part 6
Karera, Shivpuri | Sep 12, 2026