जमुई: मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन जमुई के 33 परीक्षा केंद्रों में 569 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, तीन हुए निष्कासित
Jamui, Jamui | Feb 19, 2024 सोमवार को ज़िले के 33 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के चौथे दिन दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। ज़िला शिक्षा कार्यालय द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार परीक्षा के चौथे दिन दोनों पालियों में कुल 569 परीक्षार्थी सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कदाचार करते हुए पकड़े जाने पर 3 परीक्षार्थियों को निष्काषित किया गया।