दतिया नगर: नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, कलेक्टर-एसपी हुए शामिल
शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को दतिया में राजस्व विभाग द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखडे के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्टेडियम ग्राउंड से हुआ.