खरगापुर: खरगापुर समेत अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग, 84 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों को रोकने दुर्घटनाओं से बचाव हेतु खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने 84 वाहनों पर चलने कार्रवाई कर 28600 का समन शुल्क वसूला है ।