दरियागंज: एएटीएस ने मंगोलपुरी से 2 स्नैचर और एक रिसीवर को किया गिरफ्तार, सोने की चेन और स्कूटी बरामद
डीसीपी प्रेम हर्षवर्धन ने 11 नवंबर की शाम करीब 5:00 बजे मीडिया को बताया कि एएटीएस की टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान 38 वर्षीय रामनारायण 26 वर्षीय मिथिन उर्फ मोनू और धनंजय के तौर पर हुई है तीनों मंगोलपुरी इलाके के रहने वाले हैं धनंजय रिसीवर का काम करता है वही रामनारायण 48 जबकि मिथिन 38 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है