दरियागंज: नेहरू विहार से वाहन चोरी के आरोप में फरार बदमाश गिरफ्तार, भेजा गया जेल
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने 11 नवंबर के दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया को बताया कि ऑपरेशन यूनिट की टीम ने वाहन चोरी के आरोप में फरार चल रहे बदमाश को नेहरू विहार इलाके से गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान 31 वर्षीय मोहम्मद दानिश के तौर पर हुई है कड़कड़डूमा कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है