दरियागंज: सुभाष पार्क से ऑपरेशन यूनिट ने 2 स्नैचर को किया गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद
डीसीपी एम हर्षवर्धन ने 6 नवंबर की शाम 7:00 बजे मीडिया को बताया कि ऑपरेशन यूनिट की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान सीताराम बाजार जामा मस्जिद निवासी 26 वर्षीय अम्मर अली और कूच तारा चंद दरियागंज निवासी 25 वर्षीय अजहर खान के तौर पर हुई है फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है