ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर मनऊ का इंदारा अरखा गाँव के पास बुधवार की शाम, बाइक सवार मनोज कुमार निवासी पूरे कुर्मिन मजरे पुरबारा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खम्भे से टकरा गया।घटना में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे सीएचसी भर्ती कराया।जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।