डिंडौरी: निगवानी खरीदी केंद्र के प्रभारी को अमानक मसूर खरीदने पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया
निगवानी खरीदी केंद्र के प्रभारी रघुवर सिंह गौतम को अमानक स्तर के मसूर खरीदी पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला जनसंपर्क विभाग ने बुधवार शाम 5:00 मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश तुरकर के द्वारा गोदाम का निरीक्षण करने के उपरांत 725 क्विंटल अमानक स्तर का मसूर पाया गया।