सांगोद: बागड़सी गाँव के किसान के बेटे ने कोटा में CBSE परीक्षा में किया टॉप, गांव पहुंचने पर हुआ स्वागत
Sangod, Kota | Jun 24, 2026 सांगोद क्षेत्र में छोटे से गांव के छात्र ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार, गांव और स्कूल का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के बांगड़सी गांव निवासी आकिब खान ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।