गांगड़तलाई: पंचायत समिति सभागार में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 135वां एपिसोड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड का रविवार को बूथ संख्या 102 पर लाइव प्रसारण के माध्यम से सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।