ब्रेकिंग न्यूज..........
धर्मशाला बस स्टैंड के पास पंजाब रोडवेज बस हादसे का शिकार, टला बड़ा दुर्घटना
धर्मशाला बस स्टैंड के साथ लगते तीखे मोड़ पर वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक पंजाब रोडवेज की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक नहीं लगने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे लगी सुरक्षा बैरियर से टकरा गई।
घटना की जानकारी मौके के पास रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज ढलान वाले मोड़ पर पहुंची तो उसके ब्रेक ने काम नहीं किया, जिससे हादसा हो गया।