मुख्यमंत्री आवास में दीपों की रोशनी, परिवार संग मनी दीपावली!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी और दोनों पुत्रों के साथ पारंपरिक उल्लास एवं उत्साह से दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सीएम धामी ने कहा कि दीपावली प्रेम, सद्भाव, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता का प्रतीक है। साथ ही प्रदेशवासियों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्योहार मनाने की अपील की।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!
#PushkarSinghDhami #GeetaDhami #Uttarakhand #Diwali2026 #दीपावली #मुख्यमंत्रीधामी #उत्तराखंड