गंगनानी के होटलों में भालू की दस्तक से दहशत, दहशत में स्थानीय लोग।
उत्तराखंड के गंगनानी क्षेत्र में इन दिनों एक भालू का भारी आतंक देखने को मिल रहा है। बेखौफ होकर यह जंगली भालू हर रात स्थानीय होटलों और ढाबों में घुस रहा है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में गहरे डर का माहौल है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में दहशत फैल गई है और लोग सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।