फतुहा: गंगा का जल स्तर बढ़ने से सम्मसपुर शमशान घाट पर शव जलाना मुश्किल हो गया
Fatwah, Patna | Aug 18, 2026 गंगा का बढ़ रहा जलस्तर से सम्मसपुर स्थित श्मशान घाट पर शव जलाना काफी मुश्किल हो रहा है। पटना,नालंदा,जहानाबाद,गया समेत कई जिले के प्रखंड से परिजन शव लेकर दास संस्कार के लिए सम्मसपुर शमशान घाट पहुंचते हैं। जहां गंगा का जलस्तर बढ़ने से शव जलाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यदि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो सड़क पर ही शव जलाना पड़ सकता है।