जमुई: डुमरी चेक पोस्ट के पास से उत्पाद पुलिस ने 25 लाख रूपये के विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jul 31, 2024 डुमरी चेक पोस्ट के पास से उत्पाद पुलिस ने 25 लाख रूपए के विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नवादा जिले के काशीचक निवासी नंदकिशोर झा का पुत्र राजन कुमार झा तथा नालंदा जिला निवासी किशोरी यादव का पुत्र नीतीश यादव के रूप में की गई है।