जमुई: मांगों को लेकर NHM कर्मियों ने जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के पास दिया धरना, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Jul 31, 2024 FRAS सिस्टम को हटाने और समान काम का समान वेतन देने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के 24 वें दिन बुधवार को NHM कर्मियों ने जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय के समक्ष धरना दिया।इस दौरान जिले भर के NHM कर्मियों ने सरकार व विभाग के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और सरकार की नीतियों पर जमकर भड़ास भी निकाला।