जमुई: बालाडीह से गबन के मामले में गिरफ्तार पोस्ट मास्टर को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल
Jamui, Jamui | Jul 31, 2024 बालाडीह से गबन के मामले में गिरफ्तार पोस्ट मास्टर को मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है। बता दें कि टाउन थाने की पुलिस ने सोनपे पंचायत के पोस्ट मास्टर राजेंद्र यादव को ग्राहकों से रुपए गबन करने के आरोप में उसके गांव बालाडीह से गिरफ्तार किया था। जिसे बुधवार की दोपहर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।