तारानगर: चंगोई में सरपंच चुनाव के विवाद में बेटे और बहु को गाड़ी से कुचलकर हत्या मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
चूरू के तारानगर तहसील के चगोई गांव में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना के विरोध में समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और मामले में आरोपी रामचन्द्र के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग है।