हरिद्वार: कांग्रेसियों ने काले झंडे के साथ किया प्रदर्शन, हफ्ते भर के अंदर अपराधियों को पकड़ने का अल्टीमेटम, सौंपा ज्ञापन
बिगड़ती कानून व्यवस्था और लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर कांग्रेसियों ने रविवार शाम हरिद्वार में शंकर आश्रम तिराहे से चंद्राचार्य चौक तक काले झंडों के साथ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि अपराधियों पर भाजपाइयों का हाथ है और पुलिस को भाजपाई खुल कर काम नहीं करने दे रहे। कांग्रेसियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी का एक हफ्ते का अल्टीमेटम देते हुए ज्ञापन सौंपा।