हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने किया निर्माणधीन अस्पताल में चोरी का खुलासा, टिहरी विस्थापित रपटे से एक चोर गिरफ्तार, दूसरा फरार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने निर्माणधीन अस्पताल में 2 दिन पहले हुई चोरी की वारदात का आज खुलासा कर दिया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक चोर को पुलिस ने टिहरी विस्थापित रपटे से गिरफ्तार कर लिया। जबकि मोटरसाइकिल पर बैठा चोर का दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सिलेंडर और पानी की मोटर साइकिल भी बरामद कर ली है।