हरिद्वार: नशे में बाईक चलाना पड़ा भारी, रानीपुर पुलिस ने भगत सिंह चौक और शिवालिक नगर से 3 युवकों को किया गिरफ्तार
नशे में सड़क पर बाईकों से फर्राटा भरने वाले 3 युवकों को रानीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस चेकिंग के दौरान तीनों को पुलिस ने पकड़ कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जिसमें तीनों में नशे के सेवन की पुष्टि हुई, पुलिस ने अंशुल, सुमित राजपूत और जितेंद्र को गिरफ्तार कर इनकी बाईक भी सीज कर दी हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 17 लोगों के चालान कर ₹8500 वसूले।