हरिद्वार: कनखल थाना पुलिस ने अभियान चलाकर दी दबिश, अलग अलग क्षेत्रों से वांछित चल रहे 8 वारंटियो को किया गिरफ्तार
कनखल थाना पुलिस ने आज अभियान चलाकर दबिश दी और अलग-अलग क्षेत्र से 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी वारंटी न्यायालय से वांछित चल रहे थे। SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाने और चौकियों की पुलिस को फरार और वांछित चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए है। न्यायालय से वांछित चल रहे 8 वारंटियों के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किए गए और सभी को गिरफ्तार किया।