हरिद्वार: जटवाड़ा पुल के पास आपस में झगड़ रहे 2 को ज्वालापुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत किया गिरफ्तार
मामूली बात को लेकर आपस में झगड़ रहे और मारपीट को उतारू 2 व्यक्तियों को ज्वालापुर पुलिस की चीता टीम ने जटवाड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाया लेकिन दोनों नहीं माने, जिसके चलते पुलिस ने शारदा नगर निवासी राहुल धीमान और देहरादून के पटेल नगर निवासी मोहित गोयल को भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार किया है