हरिद्वार: BJP गौभक्त और सनातन नहीं बल्कि तानातन है: हरीश रावत ने जयराम आश्रम में बोला BJP पर हमला
जयराम आश्रम में आयोजित एक श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत ने BJP पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपाई स्वयं को सनातन और गौभक्त होने का दावा करते हैं लेकिन सत्य तो यह है कि भाजपाइयों से बड़ा कोई तनातन नहीं है। हरीश रावत ने उत्तराखंड में गोवंश के हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि बीफ कारोबारियों से सबसे ज्यादा चंदा BJP ने ही लिया है।