पटना ग्रामीण: बस स्टैंड के पास महिला सिपाही के ₹4 लाख के गहनों की चोरी, पीड़िता ने अजनबी को दिया था सामान
गांधी मैदान बस स्टैंड के पास से महिला सिपाही की ट्रॉली बैग और अन्य सामान की चोरी हो गई। जिसमें ₹400000 के गहने भी रखे हुए थे। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे को लेकर टॉयलेट गई थी और इस बीच अपना सामान एक अजनबी लड़के के पास छोड़ गई। जब महिला वापस आई तो वह अजनबी लड़का वहां से सामान लेकर फरार हो गया था।