पटना ग्रामीण: बापू सभागार में आयोजित बाबा-ए-कौम की जयंती में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हुए शामिल
बापू सभागार में मंगलवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा अब्दुल कय्यूम अंसारी की जयंती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जयंती समारोह को संबोधित भी किया।