आबू रोड: आबूरोड में 24 जून को रेल पेंशनर्स का प्रदर्शन, स्टेशन परिसर में जुटेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी
आबूरोड। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और पेंशनर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 24 जून 2026 को सुबह 10 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में प्रदर्शन करेंगे। सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी संस्थान के अध्यक्ष भान सिंह चौहान ने बताया कि यह प्रदर्शन पेंशन व अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों सरकार का ध्यान आकर्षित करवाना है।