उचकागांव: त्रिलोकपुर पंचायत में गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए ग्राम सभा का हुआ आयोजन
उचकागांव प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड योजना के तहत लेकर त्रिलोकपुर पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। सभा की अध्यक्षता मुखिया सुरेन्द्र राम ने किया, इस दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया ने कहा कि गंभीर बीमारियों से बचाव करना है तो स्वक्षता अपनाना होगा। पंचायत में अभियान चला कर सफाई हो रही है।