किशनगंज: समरानिया में रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन, महिलाओं और दंपतियों ने भी किया रक्तदान
समरानिया कस्बे में विशाल रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में मुख्य ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने भी रक्तदान कर शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। महिला संयोजक ज्योतिरानी राठौर ने बताया कि महिलाओं और कई दंपतियों ने भी उत्साह से रक्तदान किया।