बक्सर: चौसा थाना घाट के पास आकाशीय बिजली गिरने से मचा कोहराम, 2 की मौत, 4 झुलसे
Buxar, Buxar | Jun 16, 2025 सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे तेज बारिश के साथ कड़कती बिजली ने चौसा नगर मे कोहराम मचा दिया. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चौसा मे सोमवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है. वहीं, हादसे में एक मवेशी की भी मौत हो गई है. हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में मातम है.