बक्सर: प्रभारी DM ने MP उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Jun 16, 2025 डीएलएड (फेस-टू-फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2023-25 के द्वितीय वर्ष एवं सत्र 2024-26 के प्रथम वर्ष की परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने को ले प्रभारी डीएम सह एडीएम द्वारा औचक निरीक्षण सोमवार को 2:30 बजे किया गया. वही स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शान्तिपूर्ण रूप से संचालित कराने के लिए साेमवार को प्रभारी डीएम-सह-एडीएम कुमारी अनुपम सिंह एमपी उच्च विद्यालय पहुंची.