जगदलपुर: रोटरी क्लब नगरनार ने स्टील प्लांट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, 200 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
रोटरी क्लब जगदलपुर द्वारा शनिवार को दोपहर 1 बजे नगरनार स्टील प्लांट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि महापौर संजय पाण्डे, विशिष्ट अतिथि नगर निगम के अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, स्टील प्लांट के ईडी प्रभाकर , डॉक्टर राजीव जैन, रोटरी क्लब के अध्यक्ष राहुल जैन, श्रीधर मद्दी, कमल सेठी, प्रकाश चावड़ा, विवेक जैन मौजूद रहे।