जमुनहा: जमुनहा क्षेत्र के निजी विद्यालय की शिक्षिका ने कक्षा 1 के छात्र को पीटा, शिक्षिका बर्खास्त, प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस
जमुनहा क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की शिक्षिका ने कक्षा एक के छात्र की बीते शुक्रवार पिटाई की है, वही विद्यालय ने शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है जबकि बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधक को भी नोटिस दी है। हालाकि कक्षा एक के छात्र की पिटाई बीते शुक्रवार को हुई, जबकि इस खबर की जानकारी शनिवार रात्रि हुई है।