खैरलांजी: सालेटेका के पास सड़क हादसे में युवक घायल, रातभर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा विजय राऊत
खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम सालेटेका के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि युवक रात में सड़क हादसे का शिकार होने के बाद बाइक सहित सड़क किनारे गिर गया था और पूरी रात वहीं बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद 112 डायल की मदद से उसे खैरलांजी