शेरघाटी: शेरघाटी में जाम से निजात को लेकर प्रशासन का सख्त अभियान, एसडीओ ने खुद संभाला मोर्चा
Sherghati, Gaya | Sep 28, 2026 शेरघाटी शहर में आए दिन लगने वाले जाम से आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है।मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी जतिन कुमार के नेतृत्व में शहर के मुख्य चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों, नो-पार्किंग में लगे टेंपो और अतिक्रमण कर चल रहे दुकानों