मंझनपुर: कई धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने मंझनपुर कचहरी गेट से किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को मंझनपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को मंझनपुर कचहरी गेट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम लवकुश पुत्र रामनिवास बताया गया है। आरोपी कई धाराओं में वांछित चल रहा था, जिसका न्यायालय चालान किया गया है।