मंझनपुर: मेट्रोमोनियल साइट पर फर्जी ID के सहारे वैश्य बिरादरी से ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, SP ने मंझनपुर में किया खुलासा
कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंझनपुर SP ऑफिस में बताया है कि मेट्रीमोनियल साइट पर फर्जी ID के सहारे वैश्य बिरादरी के साथ ठगी करने वाले एक दंपति को प्रयागराज के कल्याणी देवी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इस दंपति पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इनके 2 साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं, पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।