मंझनपुर: रामसहायपुर से मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस ने जिला बदर के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस ने जिलाबदर के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी द्वारा अभियुक्त को जिलाबदर का आदेश किया गया था। इसके बाद वह अपने गांव आ गया था। मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।