कौशाम्बी जिले के पिपरी थाने के पास एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से पिता की मौत हो गई जबकि 5 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने 5 वर्षीय मासूम के साथ पत्नी को बुलाने जा रहा था तभी ये हादसा हुआ। वहीं घायल मासूम का मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।