मंझनपुर: ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन के दौरान मधुमक्खियों के काटने से 4 शिक्षक घायल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में मंगलवार को यूपी बोर्ड कापियों का मूल्यांकन किया जा रहा था। इस दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे सभी शिक्षक भागने लगे। काफी देर तक श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में भगदड़ मची रही। वहीं मधुमखियों के हमले से चार शिक्षक घायल हो गए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।