पटना ग्रामीण: पटना सिविल कोर्ट ने प्रशांत किशोर को जमानत दी, लेकिन बांड भरने को तैयार नहीं हैं
BPSC 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर सिविल कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें 25 हजार रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी। मामले को लेकर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे वकील ने जानकारी दी है।