बल्लभगढ़ पत्रकार एसोसिएशन का दीपावली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें हरियाणा के मंत्री और विधायकों ने शिरकत की और सभी क्षेत्रवासियों तथा पत्रकारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
फरीदाबाद Rakesh Kumar चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित इस दीपावली मिलन समारोह में संस्था के प्रधान विनोद मित्तल और महासचिव वेद वशिष्ठ ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन करती रहती है। इस अवसर पर फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, एनआईटी के विधायक सतीश फागना, बल्लभगढ़ के एसीपी रवि कुंडिया, वरिष्ठ भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी, पार्षद मुकेश डागर, महेश गोयल, दीपक यादव, नगर निगम फरीदाबाद के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, कांग्रेसी नेता सत्यवीर डागर, जगन डागर, गिरीश भारद्वाज, सुमित गौड़, उद्योगपति रमणीक प्रभाकर, सुनील सचदेवा, विनोद बंसल, हेमंत शर्मा, डीपी यादव, सूरजपाल भूरा, बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संजीव बैंसला, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव गर्ग, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली, सीए सतीश मित्तल, डीसी गर्ग, बीड़ी गोयल,नीरज गोयल वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश भाटी, संदीप चौधरी, तपन रावत, प्रेम खट्टर प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संस्था के प्रधान विनोद मित्तल ने बताया कि संस्था के तमाम पत्रकारों ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का फूल मालाओं और पटके देकर स्वागत किया।