अंबाह: SDM रामनिवास सिंह सिकरबार ने ग्यासी पुरा व गोठ गांव में निर्माणाधीन सीएमराइज स्कूल का निरीक्षण किया
Ambah, Morena | Jan 30, 2025 एसडीएम अंबाह रामनिवास सिंह सिकरवार ने गुरुवार को गोठ व ग्यासी पुरा गांव पर निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कर्मचारियो से स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण कर, शिक्षा विभाग को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सीएम राइज स्कूल का कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए।