अंबाह: अंबाह अशासकीय विद्यालय संचालक संघ ने शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा, SDM को किया प्रेषित
Ambah, Morena | Jan 30, 2025 मान्यता नवीनीकरण में आ रहीं समस्याओं को लेकर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में आज गुरुवार को प्राइवेट संस्थाएं पूरी तरह बंद रहीं। अशासकीय विद्यालय संचालक संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर अम्बाह नगर के लगभग 50 विद्यालयों ने अपनी -अपनी शिक्षण संस्थाएं बंद रखते हुए शिक्षामंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी अम्बाह को ज्ञापन पत्र सौपा