अंबाह: खजूरी रोड पर चाट की दुकान से सिलेंडर और नगदी चोरी
Ambah, Morena | Jan 30, 2025 बंटी अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी चाट की दुकान खजूरी रोड पर प्रेम सिंह तोमर के मकान में किराए से हैं। गुरुवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ हैं और उसमें रखे गैस सिलेंडर व दुकानदारी की रकम 15 हजार रुपए चोर चुरा कर ले गए हैं।