अंबाह: अंबाह में पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण, घर-घर चावल भेंटकर
Ambah, Morena | Jan 29, 2025 अतिशय क्षेत्र सिहोनिया में जैन आचार्य वसुनंदी जी महाराज के सानिध्य में 5 फरवरी से पंच कल्याणक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व सिहोनिया मंदिर कमेटी, जैन युवा मित्र मंडल एवं दिगम्बर जैन शोशल ग्रुप के सदस्य आज बुधबार शाम 6 बजे सामूहिक रूप में शहर में निकले और सभी समाजजनों के घर-घर जाकर पीले चावल भेंट कर उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित किया।