मुरैना नगर: लंबित राजस्व मामलों के निदान के लिए पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने SDM को पत्र लिखा, आंदोलन की चेतावनी दी
मुरैना शहर में आज शाम पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के द्वारा SDM को पत्र लिखकर समस्याओं के समाधान की मांग करते हुये जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा सरकारी आदेशों को दरकिनार कर राजस्व से सम्बंधित शिकायतें लंबित रख मामलों को उलझाने का काम कर रहे है।समस्या को सुधारा नहीं गया तो पिछड़ा वर्ग कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा।