मुरैना नगर: DRDO कर्मचारी की बाइक दुर्घटना में मौत, मुरैना में पोस्टमार्टम
मुरैना जिले कि सबलगढ़ तहसील क्षेत्र में बीती रात असम के रहने वाले DRDO का एक कर्मचारी बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गया था जिसे सबलगढ़ से मुरैना जिला अस्पताल लाया गया यहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा आज पोस्टमार्टम कराकर शव उनके साथियों को सुपर्द कर दिया।एम्बुलेंस के माध्यम से शव को असम ले जाया गया है।