चन्द्रपुरा: बरवाडीह के समीप तेज रफ्तार अर्टिगा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, आईसीयू में भर्ती
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के नर्रा-चंद्रपुरा मुख्य मार्ग पर नर्रा पंचायत के बरवाडीह के समीप सोमवार की सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नर्रा निवासी 52 वर्षीय प्रहलाद ठाकुर उर्फ पप्पू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रह